युवक का शव बरामद
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :27 Sep 2016 1:56 AM
विज्ञापन

बमबम 22 सितंबर को नई टीवीएस बाईक से सिमराही के िलए निकला था त्रिवेणीगंज : थाना क्षेत्र के गोनहा पंचायत अंतर्गत मगरकुली वार्ड नंबर चार के समीप सोमवार को बड़ी नहर में बोरे में बंद एक 30 वर्षीय युवक शव बरामद किया गया. जिसकी पहचान पिपरा वार्ड नंबर 12 निवासी बमबम स्वर्णकार के रूप में […]
विज्ञापन
बमबम 22 सितंबर को नई टीवीएस बाईक से सिमराही के िलए निकला था
त्रिवेणीगंज : थाना क्षेत्र के गोनहा पंचायत अंतर्गत मगरकुली वार्ड नंबर चार के समीप सोमवार को बड़ी नहर में बोरे में बंद एक 30 वर्षीय युवक शव बरामद किया गया. जिसकी पहचान पिपरा वार्ड नंबर 12 निवासी बमबम स्वर्णकार के रूप में परिजनों द्वारा की गयी है. मौके पर पिपरा थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव व त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बोरे में बंद नहर में पड़े शव को बाहर निकलवाया.
स्थानीय थाना परिसर में मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक बमबम 22 सितंबर को नई टीवीएस बाईक से घर से यह कह कर निकला कि वह सिमराही जा रहा है. फिलहाल कुछ दिनों से वह नौकरी से हट चुका था. पुलिस द्वारा मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










