पांच पंचायत सचिवों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

Updated at :25 Sep 2016 2:41 AM
विज्ञापन
पांच पंचायत सचिवों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

छातापुर : पंचायत शिक्षक नियोजन से संबंधित मूल मेधा सूची निर्धारित तिथि तक उपलब्ध नहीं कराना पंचायत सचिवों को महंगा पड़ा. वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर बीईओ छातापुर ने पांच नियोजन इकाइयों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है. छातापुर थाना में दर्ज कांड संख्या 287/16 में पंचायत नियोजन इकाई ग्वालपाड़ा व उधमपुर के पंचायत सचिव […]

विज्ञापन

छातापुर : पंचायत शिक्षक नियोजन से संबंधित मूल मेधा सूची निर्धारित तिथि तक उपलब्ध नहीं कराना पंचायत सचिवों को महंगा पड़ा. वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर बीईओ छातापुर ने पांच नियोजन इकाइयों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है. छातापुर थाना में दर्ज कांड संख्या 287/16 में पंचायत नियोजन इकाई ग्वालपाड़ा व उधमपुर के पंचायत सचिव बलराम चौधरी,

कटहरा के अशोक कुमार झा, रायपुर के शालीग्राम मेहता व माधोपुर के पंचायत सचिव मो हन्नान को अभियुक्त बनाया गया है. आरोप है कि वर्ष 2006 से अद्धतन तक नियोजित सभी शिक्षकों का मूल मेधा सूची निगरानी विभाग के प्रतिनियुक्त पदाधिकारी सुपौल के समक्ष जांच के लिए उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था. लेकिन कई बार समय दिये जाने के बावजूद उनके द्वारा सूची उपलब्ध नहीं कराया गया जो जांच प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने का घोतक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन