कई गांवों में फिर घुसा पानी

Updated at :14 Sep 2016 6:14 AM
विज्ञापन
कई गांवों में फिर घुसा पानी

किसनपुर : कोसी नदी के जल स्तर में हुई वृद्धि के बाद प्रखंड के कोसी तटबंध के भीतर बसे कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. चहुंओर पानी फैले रहने के कारण लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. मंगलवार को सीओ अजीत कुमार लाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का […]

विज्ञापन

किसनपुर : कोसी नदी के जल स्तर में हुई वृद्धि के बाद प्रखंड के कोसी तटबंध के भीतर बसे कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. चहुंओर पानी फैले रहने के कारण लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. मंगलवार को सीओ अजीत कुमार लाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया.

लौटने के बाद उन्होंने बताया कि प्रखंड के हांसा, चमेलवा, बेंगा आदि गांव का जायजा लिया गया. उन्होंने बताया कि अभी तक जान माल की कोई क्षति नहीं हुई है. वहीं प्रमुख विजय कुमार यादव ने भी बाढ़ प्रभावित परसामाधो, एकडारा, हांसा, नौआबाखर, चमेलवा, परसाही आदि गांवों का दौरा कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात किया तथा उन्हें प्रशासनिक स्तर पर हर संभव मदद का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन