डूबने से बालक की मौत

Updated at :14 Sep 2016 6:14 AM
विज्ञापन
डूबने से बालक की मौत

छातापुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत सुर्यापुर वार्ड नंबर 14 स्थित परसा वीरबल के समीप सोमवार की संध्या धर्मघाट नदी में डूबने से एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. घटना की सूचना के बाद पहुंचे छातापुर थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. […]

विज्ञापन

छातापुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत सुर्यापुर वार्ड नंबर 14 स्थित परसा वीरबल के समीप सोमवार की संध्या धर्मघाट नदी में डूबने से एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. घटना की सूचना के बाद पहुंचे छातापुर थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.

मृतक के पिता परसा बीरवल निवासी कपलेश्वर मुखिया के आवेदन पर थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है. मृतक के पिता ने बताया कि हर रोज की भांति उनका पुत्र मौसम कुमार गाय चराने नदी के सहारे उस पार जाता था. सोमवार को भी वह गाय को चारा खिलाकर घर लौटने के लिए नदी पार कर रहा था,

जो अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गयी. काफी मसक्कत के बाद स्थानीय तैराकों ने उसके शव को नदी से बाहर बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में यूडी केस नंबर 05/16 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन