इ-किसान भवन निर्माण की जगह बदलने का आदेश

Updated at :11 Sep 2016 6:43 AM
विज्ञापन
इ-किसान भवन निर्माण की जगह बदलने का आदेश

नवहट्टा : स्थानीय परियोजना कार्यालय में 1 करोड़ 10 लाख की लागत से निर्माणाधीन इ-किसान भवन के निर्माण कार्य को प्रमुख शमीम अख्तर व प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रमोहन पासवान ने तत्काल आदेश से रोक लगा दी. साथ ही इसी कैंपस में सड़क के किनारे भवन निर्माण का निर्देश दिया . परियोजना कार्यालय के बगल में […]

विज्ञापन

नवहट्टा : स्थानीय परियोजना कार्यालय में 1 करोड़ 10 लाख की लागत से निर्माणाधीन इ-किसान भवन के निर्माण कार्य को प्रमुख शमीम अख्तर व प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रमोहन पासवान ने तत्काल आदेश से रोक लगा दी. साथ ही इसी कैंपस में सड़क के किनारे भवन निर्माण का निर्देश दिया .

परियोजना कार्यालय के बगल में बनाये जा रहे ई किसान भवन तीन मंजिल का होगा. जय माता दी कंस्ट्रक्शन बैजनाथपुर द्वारा निर्माणधीन इ-किसान भवन एक वर्ष में बनकर तैयार होगा. प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रमोहन पासवान ने बताया कि ई किसान भवन कैंपस के अंतिम छोर पर बनाया जा रहा है, जबकि सड़क के किनारे भी भवन का निर्माण संभव है. बीडीओ ने जिला कृषि पदाधिकारी से दूरभाष पर वस्तुस्थिति की जानकारी दी. फिर संवेदक को पहले सीमांकन करा कर निर्माण शुरू करने का निदेश दिया. इस मौके पर कनीय अभियंता प्रवीण कुमार, संवेदक सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन