भाजपा ने निकाला विशाल तिरंगा यात्रा, केंद्रीय मंत्री भी हुए शामिल
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :08 Sep 2016 5:00 AM
विज्ञापन

सुपौल : भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को जिला मुख्यालय में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी. जिसमें भारत सरकार के लघु उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह भी शामिल हुए. तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्थानीय दक्षिण हटखोला रोड स्थित आरके पैलेस से किया गया. जिसमें सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. यात्रा का नेतृत्व […]
विज्ञापन
सुपौल : भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को जिला मुख्यालय में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी. जिसमें भारत सरकार के लघु उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह भी शामिल हुए. तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्थानीय दक्षिण हटखोला रोड स्थित आरके पैलेस से किया गया. जिसमें सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. यात्रा का नेतृत्व कर रहे केंद्रीय मंत्री श्री सिंह खुली जीप पर सवार थे.
‘जहां शहीद हुए वीर मुखर्जी व कश्मीर हमारा है’, के गगनचुंबी नारे के साथ शुरू हुई यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने रैली के दौरान भारतमाता के जयकारे के साथ ही अमर शहीदों को भी याद किया. यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौक, महावीर चौक, गुदरी बाजार, हुसैन चौक, कोसी कॉलोनी होते सुपौल-सहरसा रोड में सुपौल की सीमा तक भ्रमण किया. इस दौरान कर्णपुर, मल्हनी एवं परसरमा चौक पर कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया.
साथ ही तिरंगा यात्रा में शामिल भी हुए. काफिले में दर्जनों वाहन भी शामिल थे. इस मौके पर विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू, पूर्व सांसद विश्व मोहन कुमार, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, भाजपा जिलाध्यक्ष राम कुमार राय, निवर्तमान जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शंकर चौधरी व संतोष प्रधान, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह, मनोज पाठक, रंधीर ठाकुर, गिरिशचंद्र ठाकुर, प्रदीप कुमार सिंह मुन्ना, राघवेंद्र झा राघव, विनय भूषण सिंह, प्रकाश झा, जयंत मिश्रा, ओम प्रकाश, सुरेंद्र पाठक, सरोज झा, कन्हैया सिंह समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










