725 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन

भपटियाही थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना पर कुसहा चौक के पास छापेमारी कर 725 बोतल नेपाली दिलवाले ब्रांड की देसी शराब बरामद की है.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर कुसहा चौक के पास छापेमारी, बाइक पर लदी थी भारी मात्रा में शराब सरायगढ़. भपटियाही थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना पर कुसहा चौक के पास छापेमारी कर 725 बोतल नेपाली दिलवाले ब्रांड की देसी शराब बरामद की है. तस्कर पुलिस को देख मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने मौके से एक बाइक और शराब से भरे बोरे जब्त किये हैं. जानकारी देते भपटियाही थानाध्यक्ष संजय दास ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक शराब तस्कर बाइक से नेपाली शराब की खेप लेकर जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखकर तस्कर बाइक छोड़कर फरार हो गया. बाइक की तलाशी लेने पर उस पर प्लास्टिक बोरे में छिपाकर रखी गयी 725 बोतल नेपाली ब्रांड की दिलवाले देसी शराब बरामद हुई. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत थाना कांड संख्या 167/25 दर्ज कर ली गयी है और फरार तस्कर की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन