कोशी क्षेत्र में पुलिस का बड़ा एक्शन : 672 गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और नशीला पदार्थ बरामद
Edited by RAJEEV KUMAR JHA
Updated:
विज्ञापन
बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के निर्देश पर कोशी क्षेत्र, सहरसा अंतर्गत सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा जिलों में चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.
विज्ञापन
30 मार्च से पांच अप्रैल के दौरान की गयी कार्रवाई में मिली सफलता
सुपौल. बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के निर्देश पर कोशी क्षेत्र, सहरसा अंतर्गत सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा जिलों में चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. 30 मार्च से पांच अप्रैल 2026 के दौरान कुल 672 अपराधियों की गिरफ्तारी की गयी. इस अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और हथियार बरामद किए. विदेशी शराब 1176.973 लीटर, देशी शराब 1997.780 लीटर, स्मैक 120.55 ग्राम, गांजा 419.1 किलोग्राम, नशीले कैप्सूल 166 पीस, आग्नेयास्त्र चार, कारतूस, खोखा नौ, जब्त वाहन 13, अपहृत-अपहृता की बरामदगी पांच है.सहरसा में 175 गिरफ्तारी, सुपौल में 335 गिरफ्तारी, मधेपुरा 162 गिरफ्तारी, इसके साथ ही कुर्की निष्पादन 110, वारंट निष्पादन 506 किया गया. वाहन चेकिंग के दौरान एक लाख सात हजार 700 रुपये का जुर्माना वसूला गया. सभी आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस उप-महानिरीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि कोसी प्रमंडल इलाके में नशा मुक्त कोशी अभियान लगातार चलाया जा रहा है. आम नागरिकों से अपील की गयी है कि वे शराब, स्मैक, गांजा या अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री से संबंधित सूचना हेल्पलाइन नंबर 9060384865 पर दें. सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










