ePaper

कार से 620 बोतल विदेशी शराब बरामद

Updated at : 22 Jan 2026 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
कार से 620 बोतल विदेशी शराब बरामद

कार से 620 बोतल विदेशी शराब बरामद

विज्ञापन

गोविन्दपुर में वाहन चेकिंग देख कार छोड़कर भागा तस्कर, पुलिस ने शीशा तोड़कर बरामद की खेप

प्रतापगंज. स्थानीय पुलिस ने शराब तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सफेद रंग की कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस ने कार की तलाशी के दौरान कुल 620 बोतल शराब जब्त की है. हालांकि, पुलिस को देख तस्कर वाहन छोड़कर फरार होने में सफल रहा.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि अरराहा निर्मली की दिशा से प्रतापगंज की ओर एक सफेद कार से शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ गोविन्दपुर पंचायत के वार्ड संख्या तीन पहुंचे और मुख्य सड़क पर सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया.

पुलिस को देख गाड़ी छोड़ भागा तस्कर

चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की कार आती दिखी. पुलिस बल को सामने देख तस्कर ने पकड़े जाने के डर से गाड़ी को कुछ दूरी पर ही खड़ी कर दी व झाड़ियों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने जब संदिग्ध कार की घेराबंदी की. स्थानीय लोगों की मौजूदगी में कार का शीशा तोड़कर अंदर देखा, तो दंग रह गये. कार के अंदर बोरियों में भारी मात्रा में शराब भरी हुई थी.

189 लीटर शराब जब्त, कार्रवाई तेज

पुलिस ने कार से कुल 620 बोतल शराब बरामद की, जिसकी माप करने पर वह 189 लीटर पायी गयी. पुलिस ने शराब सहित कार को जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार तस्कर की पहचान करने व उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. मामले में मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन