नाबालिग छात्रा का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज
नाबालिग छात्रा का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज किसनपुर : थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव से एक नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है. मामले को लेकर अपहृता के मामा ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर छात्रा की बरामदगी की गुहार लगायी है. आवेदन में छात्रा के मामा ने बताया है कि छात्रा की मां […]
नाबालिग छात्रा का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज
किसनपुर : थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव से एक नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है. मामले को लेकर अपहृता के मामा ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर छात्रा की बरामदगी की गुहार लगायी है. आवेदन में छात्रा के मामा ने बताया है कि छात्रा की मां की मृत्यु के बाद से वे अपनी भांजी का लालन-पालन कर रहे हैं.
उनकी भांजी फिलवक्त पटना में रह कर पढ़ाई कर रही थी. दशहरा के मौके पर छात्रा घर आयी थी. शनिवार की रात घर के सभी सदस्य खाना खाकर सोने चले गये. सुबह में छात्रा का कमरा खुला पड़ा था. उसकी खोजबीन की गयी. उनके पड़ोसी द्वारा गांव के ही सचिन चौधरी को देर रात उनके घर के समीप घूमते देखा गया.
उन्हाेंने पड़ोस के सचिन चौधरी, ओम प्रकाश चौधरी, कविता जायसवाल, घनश्याम चौधरी, डोमनी देवी पर उनकी भांजी के अपहरण की आशंका जताते हुए कार्रवाई का अनुरोध किया. पुलिस मामला दर्ज कर अनुसंधान कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










