तस्करी की सामग्री के साथ युवक गिरफ्तार
वीरपुर : एसएसबी 45 वीं बटालियन के जवानों ने भारत नेपाल सीमा स्थित भीमनगर से भारी मात्रा में तस्करी का पेट्रोल, डीजल व रासायनिक खाद बरामद किया है. साथ ही एक नेपाली नागरिक को भी गिरफ्तार किया है. एसएसबी द्वारा भीमनगर आउट पोस्ट के नाका गश्ती द्वारा सोमवार की रात एवं मंगलवार की सुबह पीलर […]
वीरपुर : एसएसबी 45 वीं बटालियन के जवानों ने भारत नेपाल सीमा स्थित भीमनगर से भारी मात्रा में तस्करी का पेट्रोल, डीजल व रासायनिक खाद बरामद किया है. साथ ही एक नेपाली नागरिक को भी गिरफ्तार किया है.
एसएसबी द्वारा भीमनगर आउट पोस्ट के नाका गश्ती द्वारा सोमवार की रात एवं मंगलवार की सुबह पीलर संख्या 206/05 के समीप से तस्करी का भारत से नेपाल ले जाया जा रहा पेट्रोल, डीजल, खाद, तेल व थाइमेट बरामद किया है. तस्करी के सामान के साथ नेपाली नागरिक सप्तरी जिला स्थित हनुमान नगर निवासी महेंद्र मुखिया को गिरफ्तार किया गया है. जब्त सामान व गिरफ्तार युवक को भीम नगर कस्टम के हवाले कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










