सड़क दुर्घटना में तीन वर्षीय बालक जख्मी

Updated:
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में तीन वर्षीय बालक जख्मी सरायगढ़ : एसएच 76 पर मस्जिद के समीप पीक अप भान की ठोकर लगने से तीन वर्षीय बालक मो अलीराज गंभीर रुप से जख्मी हो गया. जख्मी बालक को स्थानीय लोगों की मदद से भपटियाही पीएचसी ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने बालक का प्राथमिक उपचार कर उसके […]

विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में तीन वर्षीय बालक जख्मी

सरायगढ़ : एसएच 76 पर मस्जिद के समीप पीक अप भान की ठोकर लगने से तीन वर्षीय बालक मो अलीराज गंभीर रुप से जख्मी हो गया. जख्मी बालक को स्थानीय लोगों की मदद से भपटियाही पीएचसी ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने बालक का प्राथमिक उपचार कर उसके गंभीर हालत को देखते हुए उसे बाहर रेफर कर दिया है.

जानकारी अनुसार सरायगढ़ गांव का मो बसीर का तीन वर्षीय पुत्र मो अलीराज मस्जीद के समीप सड़क पार कर रहा था. उसी दौरान समस्तीपुर से सहरसा की तरफ जा रही एक पीक अप भान जिसका नंबर बीआर 33 एम 4414 है. उसके चपेट में आ कर जख्मी हो गया. जख्मी हालत को ग्रामीणों के सहयोग से पीएचसी भपटियाही ले जाया गया.

जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु बाहर रेफर कर दिया. जबकि पीक अप भान को ग्रामीणों ने घटना स्थल से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है.गौरतलब है गति सीमा निर्धारित नहीं रहने के कारण आये दिन इस स्थान पर सड़क दुर्घटना की वारदात होती रहती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन