जोर पकड़ रहा चुनाव प्रचार

Updated:
विज्ञापन

जोर पकड़ रहा चुनाव प्रचार त्रिवेणीगंज. विधानसभा चुनाव की तिथि नजदीक आने के साथ ही प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार-प्रसार भी जोर पकड़ता जा रहा है. मुख्यालय क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशियों के बनाये गये कार्यालयों में लगे ध्वनि विस्तारक यंत्र से प्रसारित लुभावने संगीत का प्रसारण शुरू है. वहीं पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार वाहन से प्रचार […]

विज्ञापन

जोर पकड़ रहा चुनाव प्रचार त्रिवेणीगंज. विधानसभा चुनाव की तिथि नजदीक आने के साथ ही प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार-प्रसार भी जोर पकड़ता जा रहा है. मुख्यालय क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशियों के बनाये गये कार्यालयों में लगे ध्वनि विस्तारक यंत्र से प्रसारित लुभावने संगीत का प्रसारण शुरू है. वहीं पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार वाहन से प्रचार -प्रसार का सिलसिला जारी है. क्षेत्र में प्रत्याशी समर्थक व प्रत्याशी जन संपर्क अभियान में जुटे हैं और अपने -अपने पक्ष में मतदान करने हेतु अपील का दौर शुरू है. मतदाता भी आश्वासन में कोई कोर -कसर नहीं करना चाहते हैं. प्रत्याशियों को उनके पक्ष में मतदान करने का आश्वासन देकर आश्वस्त कर रहे हैं. सुबह होते ही जन संपर्क का दौर शुरू हो जाता है. हाट बाजार से लेकर गांवों में भी लोग हर क्षण जीत हार की बात करने में मशगूल हैं. समर्थक अपने -अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जीत का दावा कर रहे हैं. वहीं मतदाता भी सोच -विचार में हैं.प्रत्याशी व समर्थकों द्वारा काफी जोर शोर से किये जा रहे प्रचार-प्रसार के कारण अब क्षेत्र में चुनावी रंग दिखने लगा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन