55 स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को किया गया प्रशिक्षित

Updated:
विज्ञापन

डायरिया में ओआरएस घोल और जिंक के महत्व पर विशेष जोर दिया गया

विज्ञापन

वीरपुर. अनुमंडल अस्पताल, वीरपुर के सभागार में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अर्जुन चौधरी की अध्यक्षता में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में कुल 55 स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को प्रशिक्षित किया गया. स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में पॉपुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया एवं केन्व्यू के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण में फ्रंटलाइन वर्करों को डायरिया की शीघ्र पहचान, बचाव एवं नियंत्रण संबंधी जानकारी दी गई. साथ ही डायरिया में ओआरएस घोल और जिंक के महत्व पर विशेष जोर दिया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में पीएसआई के डायरिया प्रोग्राम मैनेजर प्रदीप कुमार सिन्हा एवं फील्ड प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर सतीश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इस अवसर पर वीरपुर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अर्जुन चौधरी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक विवेक रंजन, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक राम विलास पंडित सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय भागीदारी की. डायरिया उन्मूलन अभियान में उनके सहयोग की सराहना की गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन