बीज विक्रेताओं को दिया गया प्रशिक्षण
फोटो-13,14कैप्सन- प्रशिक्षण का शुभारंभ करते अतिथि व उपस्थित व्यवसायी त्रिवेणीगंज. स्थानीय धर्मशाला परिसर में रविवार को धान्या सीड्स द्वारा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के थोक एवं खुदरा विक्रेताओं को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण का शुभारंभ धान्या सीड्स मैनेजर प्रमोद कुमार राय, मनीष कुमार सिंह, सुमित अग्रवाल, विकास आनंद ने संयुक्त रूप […]
फोटो-13,14कैप्सन- प्रशिक्षण का शुभारंभ करते अतिथि व उपस्थित व्यवसायी त्रिवेणीगंज. स्थानीय धर्मशाला परिसर में रविवार को धान्या सीड्स द्वारा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के थोक एवं खुदरा विक्रेताओं को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण का शुभारंभ धान्या सीड्स मैनेजर प्रमोद कुमार राय, मनीष कुमार सिंह, सुमित अग्रवाल, विकास आनंद ने संयुक्त रूप से किया. मैनेजर श्री राय ने कहा कि कृषि के विकास के क्षेत्र में सरकार की बड़ी भूमिका है.सरकार के साथ-साथ निजी कंपनियों का भी योगदान है. कहा कि धान्या सीड्स अनुसंधानित बीज है. कंपनी अपने अनुसंधान केंद्र में बीजीय अनुसंधान कर मार्केटिंग करती है. बताया कि धान्या सीड्स की उत्पादकता अन्य धान बीजों से अच्छी है. इस अवसर पर राजीव कुमार, राम कुमार यादव, अनिल जैन, केशर शरण, विकास कुमार, सुरेंद्र यादव, जय प्रकाश चौधरी, नारायण चौधरी, रंजीत साह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










