जीआरपी थानाध्यक्ष को दी गयी विदाई
फोटो-02कैप्सन- थानाध्यक्ष को मिठाई खिलाते अधिकारी राघोपुर. जीआरपी राघोपुर के थानाध्यक्ष मो मोजम्मिल के स्थानांतरण के बाद शनिवार को थाना परिसर में विदाई समारोह किया गया. प्रतापगंज स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार कर्ण की अध्यक्षता में समारोह में निवर्तमान थानाध्यक्ष को भावभीनी विदाई दी गयी. वहीं नव पदस्थापित थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र पासवान का स्वागत किया गया. […]
फोटो-02कैप्सन- थानाध्यक्ष को मिठाई खिलाते अधिकारी राघोपुर. जीआरपी राघोपुर के थानाध्यक्ष मो मोजम्मिल के स्थानांतरण के बाद शनिवार को थाना परिसर में विदाई समारोह किया गया. प्रतापगंज स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार कर्ण की अध्यक्षता में समारोह में निवर्तमान थानाध्यक्ष को भावभीनी विदाई दी गयी. वहीं नव पदस्थापित थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र पासवान का स्वागत किया गया. नव पदस्थापित थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र पासवान ने कहा कि बेहतर कार्य करने का वह प्रयास करेंगे. उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की. समारोह को स्टेशन अधीक्षक भास्कर कुमार राय, आरपीएफ कांस्टेबल मनोज कुमार, मो जमील, मो अनवर, गणेश चौहान, एसके सिंह, जितेंद्र कुमार, सागर यादव, दिलीप यादव, सुबोध साह आदि ने भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










