एक्सपायरी दवा मामले में अवर सचिव ने दिया जांच का आदेश
प्रतिनिधि, सुपौल जिले के सरायगढ़-भपटियाही पीएचसी में सांसद के निरीक्षण के दौरान बरामद एक्सपायरी दवा मामले में सरकार के अवर सचिव नागेंद्र प्रसाद ने जिला पदाधिकारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है.ज्ञापांक 354 दिनांक 08 मई के माध्यम से डीएम को भेजे पत्र में अवर सचिव श्री प्रसाद ने शिकायत कर्ता नगर सांसद […]
प्रतिनिधि, सुपौल जिले के सरायगढ़-भपटियाही पीएचसी में सांसद के निरीक्षण के दौरान बरामद एक्सपायरी दवा मामले में सरकार के अवर सचिव नागेंद्र प्रसाद ने जिला पदाधिकारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है.ज्ञापांक 354 दिनांक 08 मई के माध्यम से डीएम को भेजे पत्र में अवर सचिव श्री प्रसाद ने शिकायत कर्ता नगर सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार जैन द्वारा दायर परिवाद पत्र की छाया प्रति संलग्न करते कहा है कि परिवाद पत्र में उठाये गये बिंदुओं की जांच कर जांच प्रतिवेदन मंतव्य सहित शीघ्र भेजें ताकि अग्रेतर कार्रवाई की सके. गौरतलब है कि 23 अगस्त 2014 को सांसद रंजीत रंजन द्वारा पीएचसी भपटियाही का औचक निरीक्षण किया गया था.निरीक्षण के दौरान भारी मात्रा में नौ प्रकार का एक्सपायरी दवा बरामद किया गया था.सांसद ने सिविल सर्जन को इस मामले जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया था.लेकिन सीएस द्वारा इस मामले में महज खानापूर्ति की गयी थी.जिसके बाद नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह नगर सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार जैन ने वरीय अधिकारियों को आवेदन देकर इस मामले की जांच का अनुरोध किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










