अनुदान के नाम पर किसानों को किया जा रहा परेशान

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि,सुपौललोहिया यूथ ब्रिगेड प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार ने मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री एवं आपदा प्रबंधन मंत्री को पत्र भेज कर जिले में अनुदान की आड़ में किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया है. पत्र में कहा गया है ओला वृष्टि से हुई क्षति के लिए राज्य सरकार द्वारा स्पष्ट प्रावधान तय किये गये हैं. […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सुपौललोहिया यूथ ब्रिगेड प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार ने मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री एवं आपदा प्रबंधन मंत्री को पत्र भेज कर जिले में अनुदान की आड़ में किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया है. पत्र में कहा गया है ओला वृष्टि से हुई क्षति के लिए राज्य सरकार द्वारा स्पष्ट प्रावधान तय किये गये हैं. जिसमें अधिकतम दो हेक्टेयर पर अनुदान देने की बात कही गयी है. लेकिन जिले के अधिकारी कह रहे हैं कि अधिकतम डेढ़ एकड़ का ही मुआवजा दिया जायेगा. इसके अलावा अपटूडेट रसीद एवं वंश वृक्ष के नाम पर भी आवेदन को निरस्त किया जा रहा है. वहीं आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान करने की बात कही जा रही है.लेकिन कम पढ़े-लिखे किसान इन बातों से अनभिज्ञ हैं. ऐसे में 70 फीसदी किसानों के अनुदान से वंचित रहने की संभावना है. उन्होंने शतप्रतिशत अनुदान की राशि उपलब्ध कराने के साथ -साथ सरल और सुगम तरीका की व्यवस्था की मांग भी किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन