टी-20 कप के उद्घाटन मैच में सुपौल विजयी

Updated:
विज्ञापन

सुपौल. सदर प्रखंड की वीणा पंचायत में वाय सीसी दिघिया द्वारा आयोजित टी-20 चैलेंज कप के उद्घाटन मैच में संत नगर सुपौल ने कर्णपुर को दो विकेटों से पराजित किया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्णपुर ने 15.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 70 रन बनाये. जवाब में उतरी सुपौल की टीम ने […]

विज्ञापन

सुपौल. सदर प्रखंड की वीणा पंचायत में वाय सीसी दिघिया द्वारा आयोजित टी-20 चैलेंज कप के उद्घाटन मैच में संत नगर सुपौल ने कर्णपुर को दो विकेटों से पराजित किया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्णपुर ने 15.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 70 रन बनाये. जवाब में उतरी सुपौल की टीम ने 14 ओवर में आठ विकेट खो कर जीत दर्ज कर लिया. 04 विकेट प्राप्त करने वाले सुपौल के गेंदबाज आशिष को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. निर्णायक विनोद एवं प्रवीण तथा उद्घोषक सचिन थे. उद्घाटन मुंगालाल मंडल ने किया. आयोजन समिति के रूपेश कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 08 टीमें हिस्सा ले रही हैं. दूसरा मुकाबला दिघिया व भेलाही के बीच होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन