किसानों की समस्या पर संवेदनहीन है सरकार

Updated:
विज्ञापन

फोटो-03कैप्सन- बैठक में शामिल युवा शक्ति कार्यकर्ता.छातापुर. मुख्यालय स्थित सुरपत सिंह उच्च विद्यालय परिसर में बुधवार को युवाशक्ति की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई. प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी 11 मई को मधेपुरा में आहूत किसान कुदाल महारैली की सफलता पर विमर्श किया गया. मौके पर अध्यक्ष श्री यादव […]

विज्ञापन

फोटो-03कैप्सन- बैठक में शामिल युवा शक्ति कार्यकर्ता.छातापुर. मुख्यालय स्थित सुरपत सिंह उच्च विद्यालय परिसर में बुधवार को युवाशक्ति की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई. प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी 11 मई को मधेपुरा में आहूत किसान कुदाल महारैली की सफलता पर विमर्श किया गया. मौके पर अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि मधेपुरा सांसद सह युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव एवं सुपौल सांसद रंजीत रंजन किसानों की समस्याओं को लेकर चिंतित हैं और लगातार संघर्ष करते रहे हैं. हाल के दिनों में लगातार प्राकृतिक कोप से किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है, लेकिन सरकार संवेदनहीन बनी हुई है. इसलिए सांसद द्वय ने आंदोलन का रूख अख्तियार करते हुए रैली का आयोजन किया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने का आह्वान किया. इस अवसर पर रंजीत कुमार यादव, जय प्रकाश कुमार यादव, दिलीप कुमार यादव, राणा कुमार यादव, बूटन कुमार यादव, कमल देव पासवान, देवेंद्र कुमार, अरुण यादव, धीरेंद्र यादव, सुभाष यादव, वेदानंद मंडल, संजीव कुमार यादव, ललन कुमार यादव, धीरेंद्र यादव, रघुनंदन यादव, सगमलाल मुखिया, भूपेंद्र यादव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन