मृतक के परिजनों को मिल रही है लगातार धमकी
फोटो-06कैप्सन- धमकी से सहमे परिजनप्रतिनिधि, छातापुरथाना क्षेत्र के भागवतपुर गांव में शुक्रवार की रात 60 वर्षीय जगदेव यादव की हत्या के बाद अब मृतक के परिजनों को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है. इस वजह से सभी परिजन दहशत में हैं. भयवश मृतक का दो पौत्र ननिहाल चला गया है. गौरतलब है […]
फोटो-06कैप्सन- धमकी से सहमे परिजनप्रतिनिधि, छातापुरथाना क्षेत्र के भागवतपुर गांव में शुक्रवार की रात 60 वर्षीय जगदेव यादव की हत्या के बाद अब मृतक के परिजनों को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है. इस वजह से सभी परिजन दहशत में हैं. भयवश मृतक का दो पौत्र ननिहाल चला गया है. गौरतलब है कि पूर्व में भी जगदेव यादव को हत्या की धमकी मिली थी, जो सच साबित हुआ.हत्याकांड मामले में नामजदों की गिरफ्तारी नहीं होने से हत्यारों के हौसले बुलंद हैं और लगातार मृतक के परिजनों को धमका रहे हैं. हालांकि स्थानीय पुलिस द्वारा जान-माल की सुरक्षा के दृष्टिकोण से मृतक के दरवाजे पर एक चौकीदार की तैनाती कर दी गयी है, लेकिन उक्त चौकीदार रात्रि के दस बजे पहुंच कर पूरी रात सोने के बाद सुबह पांच बजे वापस चला जाता है. मृतक की विधवा उर्मिला देवी ने रोते-बिलखते बताया कि हत्यारे उनके तीन बेटों की जान के पीछे पड़े हुए हैं. अगर उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो अब पति के बाद बेटों को खोना पड़ सकता है. धमकी के बाबत मृतक के पुत्र संजय यादव, गजेंद्र यादव व सचेंद्र यादव ने बताया कि हत्या के आरोपी अपने घरों में ही छिपा रहता है और पुलिस के पहुंचने पर फरार हो जाता है.परिजनों के अनुसार सरपंच गीता देवी कहती है कि जब तक जगदेव यादव की तरह उनके तीनों पुत्रों को मौत के घाट उतार नहीं दिया जाता तब तक पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










