मांगों के समर्थन में गृह रक्षकों ने किया आंदोलन का ऐलान

Updated:
विज्ञापन

फोटो-07कैप्सन- सभा में उपस्थित गृह रक्षक प्रतिनिधि,सुपौल बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के आह्वान पर 11 मई को जिले के गृह रक्षक ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे. वहीं 15 मई को संघ द्वारा चक्का जाम व जेल भरो आंदोलन किया जायेगा. इस बाबत मंगलवार को पुलिस लाइन परिसर में गृह रक्षकों की बैठक संघ के […]

विज्ञापन

फोटो-07कैप्सन- सभा में उपस्थित गृह रक्षक प्रतिनिधि,सुपौल बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के आह्वान पर 11 मई को जिले के गृह रक्षक ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे. वहीं 15 मई को संघ द्वारा चक्का जाम व जेल भरो आंदोलन किया जायेगा. इस बाबत मंगलवार को पुलिस लाइन परिसर में गृह रक्षकों की बैठक संघ के जिला उपाध्यक्ष हरेराम प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई. मौके पर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया राय ने बिहार सरकार पर गृह रक्षकों के साथ वादा खिलाफी व तानाशाही का आरोप लगाते कहा कि गृह रक्षकों की मांगों की अनदेखी कर उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा गृह रक्षकों की सेवा उम्र सीमा, भत्ता व पेंशन संबंधी निर्णय को नीतीश सरकार द्वारा निरस्त कर दिया गया, जो वर्तमान सरकार के हिटलरशाही का परिचायक है. केंद्रीय समिति के सचिव राम विनय वर्मा ने कहा कि गृह रक्षक अपनी पांच सूत्री मांगों की पूर्ति के लिए कटिबद्ध हैं. इसके लिए आर-पार की लड़ाई के तहत विधायक सह संघ के संरक्षक सोम प्रकाश के नेतृत्व में चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया है. प्रथम चरण में कार्य का बहिष्कार, दूसरे चरण में चक्का जाम व आवश्यकता अनुरूप जेल भरो आंदोलन जैसे कदम उठाये जायेंगे. संघ के अधिकारियों ने गृह रक्षकों से चट्टानी एकजुटता का परिचय देते हुए आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया. मौके पर कार्यालय सचिव देवेंद्र सिंह, जगन्नाथ यादव, उपेंद्र प्रसाद यादव, मनोज कुमार सिन्हा, भागवत यादव, विजेंद्र खिड़हर, राम गुलाम यादव, विजय कुमार मंडल, महावीर यादव, डॉ हरेराम साह, गिरधारी यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन