राहत वितरण में गति लाये सरकार : उपेंद्र
फोटो-02कैप्सन- स्वागत करते कार्यकर्ता प्रतिनिधि, राघोपुरसीमांचल क्षेत्र में चक्रवाती तूफान व भूकंप से क्षति का जायजा लेकर पटना लौटने के क्रम में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का मंगलवार को सिमराही बाजार स्थित गांधी नगर के समीप कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया. मौके पर प्रेस […]
फोटो-02कैप्सन- स्वागत करते कार्यकर्ता प्रतिनिधि, राघोपुरसीमांचल क्षेत्र में चक्रवाती तूफान व भूकंप से क्षति का जायजा लेकर पटना लौटने के क्रम में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का मंगलवार को सिमराही बाजार स्थित गांधी नगर के समीप कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया. मौके पर प्रेस को संबोधित करते हुए श्री कुशवाहा ने कहा कि पीडि़तों की स्थिति दयनीय है. कई पीडि़तों को अब तक प्रशासन द्वारा प्लास्टिक भी उपलब्ध नहीं कराया गया है. इसके कारण धूप व बरसात में भी पीडि़त परिवार खुले में रहने को विवश हैं. उन्होंने कहा कि आपदा जैसे संवेदनशील मामलों में राजनीति नहीं होनी चाहिए. केंद्र सरकार द्वारा पर्याप्त सहयोग किया जा रहा है. राहत वितरण के लिए धन की कमी नहीं होने दी जायेगी. उन्होंने राज्य सरकार से राहत वितरण कार्य में गति लाने का अनुरोध किया. मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष राज किशोर मेहता, युवा प्रदेश महासचिव पप्पू कुमार कुशवाहा, सरायगढ़ प्रमुख विजय यादव, फनी लाल मंडल, देव नारायण साह, परमेश्वर मेहता, डॉ राधेश्याम यादव, अशोक मेहता, गौतम कुमार, राजदेव प्रसाद मेहता, महादेव मेहता, अजय मेहता, शिव नारायण शर्मा, प्रमोद मेहता, बच्चा मेहता, रंजीत कुशवाहा, भूपेंद्र मेहता, प्रदीप मेहता, हिमांशु पटेल, अंगद कुशवाहा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










