ऑटो की ठोकर से बच्ची जख्मी
जदिया. रानीगंज-त्रिवेणीगंज एसएच 76 पथ पर मंगलवार को ऑटो की ठोकर से एक पांच वर्षीय बच्ची जख्मी हो गयी. बच्ची को ग्रामीणों ने निजी चिकित्सक से इलाज कराया, जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे रेफर कर दिया गया. इधर, घटना के बाद चालक ऑटो छोड़ फरार हो गया. ग्रामीणों ने ऑटो को कब्जे में लेकर […]
जदिया. रानीगंज-त्रिवेणीगंज एसएच 76 पथ पर मंगलवार को ऑटो की ठोकर से एक पांच वर्षीय बच्ची जख्मी हो गयी. बच्ची को ग्रामीणों ने निजी चिकित्सक से इलाज कराया, जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे रेफर कर दिया गया. इधर, घटना के बाद चालक ऑटो छोड़ फरार हो गया. ग्रामीणों ने ऑटो को कब्जे में लेकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया. जानकारी के अनुसार जदिया बाजार निवासी रामू अग्रवाल की पांच वर्षीय पुत्री जुगनू कुमारी घर के सामने से आइसक्रीम खरीद कर लौट रही थी. इसी बीच बघेली से जदिया की ओर तेज रफ्तार से आ रही ऑटो (बीआर 11 टी/ 5062) ने ठोकर मार दी. घटना में जुगनू को काफी चोटें आयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










