आधी रात में हुआ पीसीसी का निर्माण, ग्रामीणों ने जताया विरोध

Updated:
विज्ञापन

फोटो -01कैप्सन- निर्मित पीसीसी सड़क प्रतिनिधि, सुपौलपिपरा प्रखंड के रतौली पंचायत के जरौली गांव के वार्ड नंबर 15 में रविवार की देर रात आनन-फानन में पंचायत सचिव द्वारा पीसीसी ढ़लाई का कार्य संपन्न कराया गया.प्राक्कलन के विपरीत कार्य होता देख ग्रामीणों ने विरोध जताया.लेकिन मुखिया की उपस्थिति में ढ़लाई का कार्य जबरन पूरा कर लिया […]

विज्ञापन

फोटो -01कैप्सन- निर्मित पीसीसी सड़क प्रतिनिधि, सुपौलपिपरा प्रखंड के रतौली पंचायत के जरौली गांव के वार्ड नंबर 15 में रविवार की देर रात आनन-फानन में पंचायत सचिव द्वारा पीसीसी ढ़लाई का कार्य संपन्न कराया गया.प्राक्कलन के विपरीत कार्य होता देख ग्रामीणों ने विरोध जताया.लेकिन मुखिया की उपस्थिति में ढ़लाई का कार्य जबरन पूरा कर लिया गया.ग्रामीणों ने इस बाबत उप विकास आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत की है. मिली जानकारी अनुसार, बीआरजीएफ योजना के तहत 02 लाख 24 हजार की लागत से जरौली वार्ड नंबर 15 में विंदेश्वरी यादव के घर से बाबा डीहवार स्थान तक 150 फीट पीसीसी ढ़लाई कार्य होना था.इस कार्य को रविवार की रात लगभग 12:00 बजे आनन-फानन में पूरा किया गया.ग्रामीणों के अनुसार घटिया एवं प्राक्कलन के विरुद्ध निर्माण होता देख ग्रामीणों ने निर्माण का विरोध किया. निर्माण कार्य के संवेदक पंचायत सचिव दिनेश कुमार दिनकर हैं.खास बात यह है कि जब जबरन निर्माण किया जा रहा था तो उस समय राम विलास ठाकुर भी मौजूद थे, जिनका समर्थन पंचायत सचिव को था. ग्रामीणों का कहना है कि 10 फीट चौड़ाई में सोलिंग की जगह आठ फीट ही किया गया.जबकि खड़ा सोलिंग की जगह पट सोलिंग किया गया.इसके अलावा निर्माण में नेपाली मेटल और लोकल बालू का भी इस्तेमाल किया गया. आवेदन पर हस्ताक्षर करने वालों में ग्रामीण प्रवीण कुमार, योगेंद्र यादव, अशोक कुमार, फूलो यादव, अरुण यादव, रमेश कुमार, दिलीप कुमार आदि शामिल हैं. मामले की शिकायत मिली है. जांच करा कर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी. हरिहर प्रसाद, डीडीसी,सुपौल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन