पुलिस की कार्यशौली से भाकपा नाराज
सुपौल. सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय, मोहनियां में भाकपा अंचल परिषद द्वारा सोमवार को आम सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद यादव ने की. वक्ताओं ने बीते 12 अप्रैल को पार्टी के जिला सचिव सुरेश्वर प्रसाद सिंह पर किये गये जान लेवा हमला की निंदा की साथ ही घटना के बाद पुलिसिया […]
ऐसे लोगों को सजा दिलाने के लिए जिला स्तर पर आंदोलन किया जायेगा.राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि संगठन के किसी सदस्य पर हमला करने वालों को यह समझना चाहिए कि ऐसे लोगों को जवाब देने में संगठन सक्षम है. जिला सचिव सुरेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि धन-बल के घमंड में इन लोगों का मनोबल बढ़ गया है. उन्होंने हमारी पार्टी हमेशा से अन्याय के खिलाफ जंग लड़ती रही है, जो आगे भी जारी रहेगा. सभा को विजय कुमार यादव, भवेश यादव, परमानंद ठाकुर ने भी संबोधित किया. मौके पर विंदेश्वरी यादव, देव नारायण यादव, कमल यादव, नारायण यादव, परमेश्वरी यादव, राजेंद्र यादव, राज किशोर यादव, तारणी यादव, बुद्धू सादा, जीतन सादा, बिजली राय आदि उपस्थित थे.मंच संचालन राजेंद्र नारायण सिंह ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










