खूट गांव के लोगों को विधायक ने दिलाया विकास का भरोसा
फोटो-02कैप्सन- सभा को संबोधित करती विधायक अमला देवीप्रतिनिधि, जदियाग्रामीण युवक संघ खूट के बैनर तले प्रारंभ आंदोलन अब रंग लाने लगी है. आंदोलनरत युवाओं के तेवर को देख अब अधिकारी व जनप्रतिनिधियों द्वारा समस्या के समाधान का प्रयास प्रारंभ किया गया है. सोमवार को विधायक अमला देवी सरदार ने खूट गांव पहुंच कर ग्रामीणों की […]
फोटो-02कैप्सन- सभा को संबोधित करती विधायक अमला देवीप्रतिनिधि, जदियाग्रामीण युवक संघ खूट के बैनर तले प्रारंभ आंदोलन अब रंग लाने लगी है. आंदोलनरत युवाओं के तेवर को देख अब अधिकारी व जनप्रतिनिधियों द्वारा समस्या के समाधान का प्रयास प्रारंभ किया गया है. सोमवार को विधायक अमला देवी सरदार ने खूट गांव पहुंच कर ग्रामीणों की समस्याओं के बाबत जानकारी ली. स्थानीय भगवती स्थान में पैक्स अध्यक्ष बलिहारी यादव की अध्यक्षता में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा की गांव के नौजवानों का प्रयास बेकार नहीं जायेगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत एसएच 76 से लेकर ईदगाह घाट होते हुए विश्व बैंक रोड में जोड़ने को लेकर दो बार सर्वेक्षण हुआ है.यदि काम प्रारंभ होने में देरी हुई है तो इसके कारणों का पता किया जायेगा. विधायक ने कहा कि यदि इसमें बाधा उत्पन्न होती है तो फिर मुख्यमंत्री संपर्क योजना के तहत सड़क का निर्माण कराया जायेगा. उन्होंने भगवती स्थान में छतदार चबूतरा का निर्माण कराने की भी घोषणा की. उन्होंने कहा कि यहां के लोग सचमुच मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं. आम सभा को पूर्व जिप सदस्य श्याम यादव, कपिलदेव यादव, श्याम किशोर यादव,मौलाना इलियास, मो शमीम,रामानंद यादव, मो युनूस रहमानी, सिकंदर सरदार, कुलदीप मेहता ने भी संबोधित किया. मौके पर ग्रामीण युवक संघ के सदस्य सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










