भुस्कुलिया की मौत सुनियोजित साजिश : भाजपा
दोषियों पर कार्रवाई की मांग घटना के बाद जिलाध्यक्ष ने टीम गठित कर प्रतापगंज भेजाप्रतिनिधि, सुपौलभाजपा नेता जय प्रकाश भुस्कुलिया की मौत हादसा नहीं बल्कि साजिश के तहत की गयी हत्या है. जिला भाजपा ने इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है. जारी विज्ञप्ति में पार्टी के जिला महामंत्री राणा रणधीर कुमार ने […]
दोषियों पर कार्रवाई की मांग घटना के बाद जिलाध्यक्ष ने टीम गठित कर प्रतापगंज भेजाप्रतिनिधि, सुपौलभाजपा नेता जय प्रकाश भुस्कुलिया की मौत हादसा नहीं बल्कि साजिश के तहत की गयी हत्या है. जिला भाजपा ने इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है. जारी विज्ञप्ति में पार्टी के जिला महामंत्री राणा रणधीर कुमार ने कहा है कि यदि शीघ्र दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई नहीं की गयी तो पार्टी कार्यकर्ता उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.श्री कुमार ने बताया है कि घटना के तुरंत बाद जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर द्वारा एक टीम गठित कर प्रतापगंज भेजा गया. जिसमें सचिन माधोगडि़या, पूर्व विधायक दीनबंधु यादव, हरिनंदन भिंडवार, राज कुमार यादव व पूर्व प्रमुख भूपेंद्र यादव शामिल थे. घटना स्थल का दौरा कर टीम इस नतीजे पर पहुंची कि साजिश के तहत सुनियोजित तरीके से भाजपा नेता की हत्या की गयी है. उन्होंने शीघ्र दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग प्रशासन से की है. जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर, प्रांतीय सदस्य डॉ विजय शंकर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार बबलू, राम अवतार गुप्ता, उचित राम मेहता, दिलीप सिंह, पवन अग्रवाल, हरेराम मंडल, बलराम कामत, सरोज झा, परमानंद सिंह, श्याम पोद्दार, रंजू झा, गिरीश चंद्र ठाकुर, सरिता मिश्रा, राजधर यादव, डॉ विमल यादव, मिथिलेश यादव, विनीत मिश्रा, जयंत मिश्रा आदि ने दुख प्रकट करते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










