प्रखंड क्षेत्र में फसल क्षति अनुदान का वितरण शुरू
सिमराही. बीते दिनों जिले में हुई बेमौसम बारिश व आंधी से क्षतिग्रस्त फसल के एवज में प्रशासन द्वारा पीडि़त किसानों के बीच फसल क्षति अनुदान का वितरण प्रारंभ कर दिया गया है. प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार से वितरण का कार्य जारी है. वितरण शिविर में पहुंचे अपर समाहर्ता आपदा कुमार अरुण प्रकाश एवं वरीय उप […]
सिमराही. बीते दिनों जिले में हुई बेमौसम बारिश व आंधी से क्षतिग्रस्त फसल के एवज में प्रशासन द्वारा पीडि़त किसानों के बीच फसल क्षति अनुदान का वितरण प्रारंभ कर दिया गया है. प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार से वितरण का कार्य जारी है. वितरण शिविर में पहुंचे अपर समाहर्ता आपदा कुमार अरुण प्रकाश एवं वरीय उप समाहर्ता सह नोडल पदाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में अब तक 410 प्रभावित किसानों के बीच 27 लाख 87 हजार 955 रुपये की अनुदान राशि आरटीजीएस के माध्यम से पीडि़त किसानों को दी गयी है. क्षतिपूर्ति के लिए सरकार द्वारा जिले को 02 करोड़ 16 लाख रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ है. शेष बचे प्रभावित किसानों को भी क्षतिपूर्ति अनुदान दिया जायेगा. इस अवसर पर बीडीओ मनोज कुमार, सीओ श्यामल किशोर यादव, प्रखंड कृषि पदाधिकारी जगन्नाथ सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व किसान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










