हम मोरचा का हुआ सांगठनिक विस्तार
प्रतिनिधि,सुपौलहिंदुस्तानी आवाम मोरचा का जिले में सांगठनिक विस्तार किया गया है. पार्टी के जिला संयोजक सह लोहिया यूथ ब्रिगेड के प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार ने बताया कि विद्यानंद भारती, सुधीर कुमार मिश्रा, मधु यादव एवं मो एम इजहार को जिला सह संयोजक बनाया गया है. फुलेंद्र यादव एवं रमेश पांडेय संगठन सचिव चुने गये […]
प्रतिनिधि,सुपौलहिंदुस्तानी आवाम मोरचा का जिले में सांगठनिक विस्तार किया गया है. पार्टी के जिला संयोजक सह लोहिया यूथ ब्रिगेड के प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार ने बताया कि विद्यानंद भारती, सुधीर कुमार मिश्रा, मधु यादव एवं मो एम इजहार को जिला सह संयोजक बनाया गया है. फुलेंद्र यादव एवं रमेश पांडेय संगठन सचिव चुने गये हैं. सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के पद पर सदानंद यादव, छात्र प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नरेश कुमार राम, महादलित प्रकोष्ठ के जिला संयोजक चक्रधर प्रसाद ऋषिदेव, कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सिकेंद्र प्रसाद यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राम नरेश कौशिकी, किसान मजदूर प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विपिन कुमार यादव एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मो मुस्तकीम को बनाया गया है. राघोपुर प्रखंड के युवा प्रकोष्ठ संयोजक सागर कुमार यादव एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के संयोजक मो तारीक अनवर बनाये गये हैं. सदर प्रखंड के युवा संयोजक के रूप में राजीव कुमार, कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक कृष्ण कुमार, अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के संयोजक बालक सादा एवं महादलित प्रकोष्ठ के संयोजक शंभु राम चुने गये हैं. सदर प्रखंड के महिला प्रकोष्ठ संयोजक की जिम्मेवारी सरिता देवी को सौंपी गयी है. बैठक में दीप नारायण यादव, रवींद्र कुमार रवि, जितेंद्र यादव, प्रकाश चंद्र मिश्र, प्रभाष कुमार, अमोल कुमार, अरविंद आजाद, ललन पासवान, मो तारीक अनवर, राजीव कुमार, अरुण कुमार, रंजन कुमार रौशन, सुभाष कुमार राम, ज्योतिष झा, सुमन झा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










