एसडीओ ने सुनी समस्या, दिया निदान का भरोसा
एसडीओ ने सुनी समस्या, निदान का भरोसाजदिया. त्रिवेणीगंज एसडीओ डॉ मनोज कुमार झा थाना क्षेत्र के खुट गांव पहुंचे. वहां उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और उसके निदान का आश्वासन दिया. गौरतलब है कि खुट गांव में सड़क, बिजली आदि समस्याओं को लेकर ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से संघर्ष किया जा […]
एसडीओ ने सुनी समस्या, निदान का भरोसाजदिया. त्रिवेणीगंज एसडीओ डॉ मनोज कुमार झा थाना क्षेत्र के खुट गांव पहुंचे. वहां उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और उसके निदान का आश्वासन दिया. गौरतलब है कि खुट गांव में सड़क, बिजली आदि समस्याओं को लेकर ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से संघर्ष किया जा रहा है. इसी के तहत 15 अप्रैल को ग्रामीण युवक संघ खुट के बैनर तले सैकड़ों ग्रामीणों ने जदिया थाना एवं 24 अप्रैल को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया था. धरना के दौरान एसडीओ को समर्पित ज्ञापन के आलोक में डॉ झा शनिवार को खुट पहुंचे थे. मौके पर पैक्स अध्यक्ष बलिहारी यादव, हाजी मो अल्लाउद्दीन, मौलाना इलियास, मो ओबैदुल्लाह, अमित भारती आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










