भूमि विवाद: हत्या के पहले कई बार हुई थी पंचायत, पुलिस के सामने दी थी धमकी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
छातापुर: थाना क्षेत्र के भागवतपुर गांव में कुदाल से काट कर 60 वर्षीय वृद्ध जगदेव यादव की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. घटना से ग्रामीण भी मर्माहत हैं. घर के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृत जगदेव के पुत्र गजेंद्र यादव व शचेंद्र यादव पूरी घटना के लिए […]
विज्ञापन
छातापुर: थाना क्षेत्र के भागवतपुर गांव में कुदाल से काट कर 60 वर्षीय वृद्ध जगदेव यादव की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. घटना से ग्रामीण भी मर्माहत हैं. घर के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृत जगदेव के पुत्र गजेंद्र यादव व शचेंद्र यादव पूरी घटना के लिए पुलिस को जिम्मेवार ठहरा रहे हैं.
तकरीबन 60- 65 वर्ष पूर्व से जगदेव यादव के कब्जे में रही जमीन पर सरपंच पति ब्रrादेव यादव द्वारा विवाद खड़ा किये जाने के बाद थाना परिसर में पंचायत हुई. दोनों पक्षों द्वारा अपनी दावेदारी के बाद पंचों ने प्रस्तुत कागजात का अवलोकन किया. पंचों ने जगदेव यादव द्वारा प्रस्तुत कागजात को सही ठहराया और फैसला उनके पक्ष में दिया. थानाध्यक्ष ने भी सरपंच पति को विवाद से बचने की सलाह दी, लेकिन निर्णय से असंतुष्ट सरपंच पति ने पुलिस के समक्ष ही जगदेव यादव पक्ष के लोगों को अंजाम भुगतने तथा देख लेने की धमकी दी थी. पर, इसे पुलिस ने नजरअंदाज कर दिया.
मृतक के पुत्रों की मानें, तो थाना से पूर्व भी सामाजिक स्तर पर तीन दौर की पंचायत हुई थी. इसमें क्षेत्र के कई प्रबुद्धजनों ने हिस्सा लिया. दोनों पक्षों द्वारा प्रस्तुत कागजात के अवलोकन के बाद जगदेव यादव के पक्ष में फैसला सुनाया गया. पर, सरपंच पति ने इसे मानने से इनकार कर दिया था और जगदेव यादव पक्ष को जमीन से बेदखल करते हुए उन्हें धमकी देते रहे. सारी जानकारी थाने को दिये जाने के बावजूद किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गयी.
रिश्वत लेने का आरोप : मृतक के पुत्र गजेंद्र यादव व शचेंद्र यादव ने बताया कि सरपंच पति द्वारा लगातार मिल रही धमकी को लेकर पुलिस को एक सप्ताह पूर्व लिखित आवेदन दिया गया था.आवेदन लेने के बाद जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर पुलिस ने बतौर सुविधा शुल्क पांच हजार रुपये भी लिया. पर, किसी प्रकार की मदद नहीं की. इधर, सरपंच पति ब्रrादेव यादव का भी थाने आना-जाना लगा रहा और उसके प्रभाव में आकर कार्रवाई नहीं हुई.
घटना को दिया डकैती का रूप : मृतक के पुत्रों के अनुसार आठ की संख्या में पहुंचे आरोपियों ने डकैती की शक्ल में घटना को अंजाम दिया. सभी आरोपी जमीन से संबंधित आवश्यक कागजात लेने आये थे. दरवाजे पर पहुंचते ही सबसे पहले उनके पिता को मौत के घाट उतार दिया फिर आंगन में घुस कर कागजात लेने के बहाने लूटपाट किया. विरोध करने पर आरोपियों ने शचेंद्र के साथ मारपीट की और घर के पीछे के रास्ते से भाग निकले. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










