फसल क्षति आकलन व अनुदान को लेकर बैठक

Updated:
विज्ञापन

सरायगढ़. प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को सदर एसडीओ विमल कुमार मंडल की अध्यक्षता में कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार एवं अंचल कर्मियों की बैठक हुई. मौके पर एसडीओ श्री मंडल ने किसान सलाहकारों को आंधी -तूफान व भूकंप के दौरान किसानों की हुई फसल व गृह क्षति का आवेदन लेने का निर्देश दिया. साथ ही फसल […]

विज्ञापन

सरायगढ़. प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को सदर एसडीओ विमल कुमार मंडल की अध्यक्षता में कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार एवं अंचल कर्मियों की बैठक हुई. मौके पर एसडीओ श्री मंडल ने किसान सलाहकारों को आंधी -तूफान व भूकंप के दौरान किसानों की हुई फसल व गृह क्षति का आवेदन लेने का निर्देश दिया. साथ ही फसल क्षति के लिए प्राप्त आवेदन की अंचलाधिकारी द्वारा जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया. एसडीओ श्री मंडल ने कहा कि एक भी किसान फसल क्षति के लाभ से वंचित ना हो इसका ख्याल रखा जाना आवश्यक है.आवेदन नहीं लेने के वाले सलाहकारों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. इस अवसर पर बीडीओ वीरेंद्र कुमार, सीओ कौशल किशोर द्विवेदी, अंचल निरीक्षक रसिक लाल टूडू, कृषि समन्वयक चंद्र मोहन कुमार, सतीश कुमार, अरविंद चौधरी, किसान सलाहकार अरविंद कुमार, राजेश कुमार, श्याम भारती, ललित कुमार, हरे कृष्ण मंडल, चंदन सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन