4.40 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया
राघोपुर. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की संध्या विशेष छापेमारी अभियान चलाकर नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री में संलिप्त तीन युवकों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उनके पास से करीब 4.40 ग्राम स्मैक और एक बाइक जब्त की. गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि धर्मपट्टी वार्ड नंबर 01 स्थित एक सुनसान घर में स्मैक की अवैध खरीद-बिक्री हो रही है. सूचना के आधार पर तत्काल टीम गठित कर छापेमारी की गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल और अंदर बैठे तीन युवकों को पकड़ा. तलाशी में उनके पास से कुल 4.40 ग्राम स्मैक बरामद हुआ. गिरफ्तार युवकों की पहचान राघोपुर थाना क्षेत्र के धर्मपट्टी वार्ड नंबर 01 निवासी बिनोद कुमार मेहता और सुमन चौपाल तथा अररिया जिले के फुलकाहा थाना क्षेत्र निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. साथ ही पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुट गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




