ठाकुरबाड़ी से अष्टधातु की तीन मूर्तियां चोरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पिपरा : महावीर चौक के समीप स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी से गुरुवार की रात चोर राम-सीता व लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्तियां चुरा ले गये. चोरी गयी मूर्तियों की कीमत लाखों में आंकी जा रही है. लोगों को चोरी की जानकारी शुक्रवार को मिली, जब अहले सुबह पुजारी ने ठाकुरबाड़ी का द्वार खोला. इस बाबत […]
विज्ञापन
पिपरा : महावीर चौक के समीप स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी से गुरुवार की रात चोर राम-सीता व लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्तियां चुरा ले गये. चोरी गयी मूर्तियों की कीमत लाखों में आंकी जा रही है. लोगों को चोरी की जानकारी शुक्रवार को मिली, जब अहले सुबह पुजारी ने ठाकुरबाड़ी का द्वार खोला. इस बाबत पुजारी सीताराम गुप्ता ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.
पुलिस को दिये आवेदन में पुजारी श्री गुप्ता ने बताया है कि करीब 65 वर्ष पुरानी अष्टधातु की तीन मूर्तियों की चोरी की हुई है. चोरी की जानकारी उन्हें शुक्रवार की सुबह मिली, जब वह पूजा-अर्चना से पूर्व मंदिर की सफाई के लिए पहुंचे थे. मंदिर की कुंडी टूटी हुई मिली. अंदर प्रवेश करने पर मूर्तियां गायब मिलीं. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आलोक में मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










