अज्ञात युवक की सिर कटी लाश बरामद
किसनपुर : कोसी महासेतु के दक्षिणी भाग स्थित बेंगा गांव के समीप कोसी नदी के किनारे से पुलिस ने एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक की सिर कटी लाश बरामद की है. नदी किनारे शव होने की जानकारी पर शुक्रवार को आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव […]
किसनपुर : कोसी महासेतु के दक्षिणी भाग स्थित बेंगा गांव के समीप कोसी नदी के किनारे से पुलिस ने एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक की सिर कटी लाश बरामद की है. नदी किनारे शव होने की जानकारी पर शुक्रवार को आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
थानाध्यक्ष अनमोल कुमार ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पायी है. शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि गुरुवार को युवक की हत्या कर शव को नदी के किनारे फेंका गया है. शव के पास से एक मोबाइल बरामद किया गया है. बरामद मोबाइल के सिम कार्ड से युवक के पहचान का प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










