व्यवसायियों को बाट अनुज्ञप्ति प्राप्त करने का निर्देश
त्रिवेणीगंज. मुख्यालय बाजार स्थित कई दुकानों का निरीक्षण माप-तौल विभाग के निरीक्षक सुबोध पूर्वे ने किया. निरीक्षण के दौरान श्री पूर्वे ने व्यवसायियों के बाट का अवलोकन कर उन्हें अनुज्ञप्ति प्राप्त करने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि बाजार क्षेत्र के 15 व्यवसायियों को अनुज्ञप्ति के लिए नोटिस दिया गया है. संबंधित व्यापारियों को नोटिस […]
त्रिवेणीगंज. मुख्यालय बाजार स्थित कई दुकानों का निरीक्षण माप-तौल विभाग के निरीक्षक सुबोध पूर्वे ने किया. निरीक्षण के दौरान श्री पूर्वे ने व्यवसायियों के बाट का अवलोकन कर उन्हें अनुज्ञप्ति प्राप्त करने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि बाजार क्षेत्र के 15 व्यवसायियों को अनुज्ञप्ति के लिए नोटिस दिया गया है. संबंधित व्यापारियों को नोटिस पर अंकित तिथि को माप-तौल निरीक्षक कार्यालय में आकर अनुज्ञप्ति बना लेने की हिदायत दी गयी है. निरीक्षण के दौरान कई डंडी-बाट का प्रयोग करने वाले व्यापारियों को कांटे वाले तराजू का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










