सड़क दुर्घटना में तीन जख्मी
सिमराही. एनएच 57 सड़क पर बाजार स्थित पुरानी सिनेमा हॉल के समीप मंगलवार की शाम ट्रैक्टर व ऑटो की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी को स्थानीय लोगों के सहयोग से रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद किसनपुर थाना क्षेत्र निवासी त्रिभुवन झा की पत्नी त्रिवेणी देवी […]
सिमराही. एनएच 57 सड़क पर बाजार स्थित पुरानी सिनेमा हॉल के समीप मंगलवार की शाम ट्रैक्टर व ऑटो की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी को स्थानीय लोगों के सहयोग से रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद किसनपुर थाना क्षेत्र निवासी त्रिभुवन झा की पत्नी त्रिवेणी देवी व प्रतापगंज थाना क्षेत्र के मझौड़ा निवासी शिव नारायण गुप्ता को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. प्रतापगंज की ओर जा रही ऑटो (बीआर 38 ई /4555) की गलत दिशा से आ रही बिना नंबर प्लेट की ट्रैक्टर से पुरानी सिनेमा हॉल के समीप टक्कर हो गयी, जिससे ऑटो पलट गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. जबकि चालक वाहन छोड़ भागने में सफल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










