डीलर के विरुद्ध महिलाओं ने किया प्रदर्शन
फोटो-12कैप्सन- प्रदर्शन करती महिलाएंप्रतिनिधि, निर्मलीनगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 12 के राशन कार्ड धारियों ने बुधवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष जन वितरण विक्रेताओं की मनमानी के विरुद्ध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी जन वितरण विक्रेता व प्रशासन विरोधी नारे लगा रहे थे. कार्ड धारकों का कहना था कि विक्रेता लालचंद जैन द्वारा लाभुकों को निर्धारित मानदंड […]
फोटो-12कैप्सन- प्रदर्शन करती महिलाएंप्रतिनिधि, निर्मलीनगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 12 के राशन कार्ड धारियों ने बुधवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष जन वितरण विक्रेताओं की मनमानी के विरुद्ध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी जन वितरण विक्रेता व प्रशासन विरोधी नारे लगा रहे थे. कार्ड धारकों का कहना था कि विक्रेता लालचंद जैन द्वारा लाभुकों को निर्धारित मानदंड के अनुरूप राशन नहीं दिया जाता है. साथ ही लोगों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता है. लोगों का आरोप था कि विक्रेता द्वारा अनाज की गुणवत्ता का भी ख्याल नहीं रखा जाता है और विरोध करने पर गाली-गलौज की जाती है. प्रदर्शनकारी दोषी डीलर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे. अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बीएसओ सूरज आजाद को जांच कर अविलंब कार्रवाई का निर्देश दिया है. प्रदर्शनकारियों में अनिता देवी, शयर बानी, काली देवी, नूनू ठाकुर, शांति देवी, वीणा देवी, विनीता देवी, ललिता देवी, अमला देवी, निर्मला देवी, रेखा देवी, बेबी खातून, जानकी देवी, राज कुमारी, मंजू देवी आदि शामिल थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










