मांगों को लेकर गृह रक्षकों ने दिया धरना
फोटो-03कैप्सन- प्रदर्शन करते गृह रक्षक.मांगों के पूरा होने तक जारी रहेगा आंदोलनप्रतिनिधि, सुपौल बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में गृह रक्षकों ने बुधवार को पांच सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. संगठन के केंद्रीय डेलीगेट सत्य नारायण यादव की अध्यक्षता में धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कामदेव यादव […]
फोटो-03कैप्सन- प्रदर्शन करते गृह रक्षक.मांगों के पूरा होने तक जारी रहेगा आंदोलनप्रतिनिधि, सुपौल बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में गृह रक्षकों ने बुधवार को पांच सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. संगठन के केंद्रीय डेलीगेट सत्य नारायण यादव की अध्यक्षता में धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कामदेव यादव ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं को लेकर गृह रक्षकों की पांच सूत्री मांगें सरकार के समक्ष वर्षों से लंबित है. इसके समर्थन में संगठन अरसे से आंदोलन कर रहा है. संघ के प्रतिनिधि मंडल और सरकार के साथ अनेकों बार समझौता वार्ता हुई, लेकिन सरकार ने समझौते के निर्णय को लागू नहीं किया, जो सरकार की तानाशाही का परिचायक है. पूर्व उपाध्यक्ष जगन्नाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष हरेराम यादव व मनोज कुमार सिन्हा सचिव उपेंद्र यादव ने कहा कि सरकार पूर्व में गृह रक्षकों की आयु सीमा व दैनिक भत्ता आदि बढ़ाने के संबंध में स्वीकृति दी थी, जिसे वर्तमान सरकार ने रद्द कर दिया. इससे गृह रक्षकों में असंतोष एवं आक्रोश है. संघ के पास अब आंदोलन के सिवा दूसरा विकल्प नहीं है. लिहाजा मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद गुप्ता, कार्यालय सचिव विजेंद्र खिड़हर, भागवत यादव आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










