वोटिंग के बाद विधिज्ञ संघ का चुनाव स्थगित

Updated:
विज्ञापन

निर्मली. अनुमंडल कार्यालय सभागार में विधिज्ञ संघ के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं की बैठक संघ के अध्यक्ष रोशन कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. श्री गुप्ता ने कहा की बिहार स्टेट बार एसोसिएशन ने 15 अप्रैल तक हरहाल में संघ का चुनाव संपन्न कराने का निर्देश दिया है. बताया कि अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के […]

विज्ञापन

निर्मली. अनुमंडल कार्यालय सभागार में विधिज्ञ संघ के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं की बैठक संघ के अध्यक्ष रोशन कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. श्री गुप्ता ने कहा की बिहार स्टेट बार एसोसिएशन ने 15 अप्रैल तक हरहाल में संघ का चुनाव संपन्न कराने का निर्देश दिया है. बताया कि अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए न्यूनतम अनुभव 20 वर्ष रखा गया है. अधिवक्ता राम लखन प्रसाद यादव ने कहा कि उम्र सीमा बढ़ाये जाने से अधिवक्ताओं में आक्रोश है. अत: एसोसिएशन से उम्र सीमा में छूट देने की मांग की जाये. इस प्रस्ताव पर अधिवक्ता दो गुट मे बंट गये. उसके बाद मतदान कराया गया. कुल 31 सदस्यों में 24 सदस्य बैठक में शामिल थे. इसमें से 16 सदस्यों ने श्री यादव के प्रस्ताव का समर्थन किया. विरोध में 08 मत पड़े. दिशा -निर्देश आने तक विधिज्ञ संघ निर्मली का चुनाव स्थगित रखने का निर्णय लिया गया. बैठक में अधिवक्ता नरेंद्र महासेठ, सूर्य नारायण कामत, नंद किशोर प्रसाद, आमोद कुमार सिंह, राम लखन प्रसाद यादव, राजदेव मंडल, राम प्रवेश मंडल, महासचिव सत्य नारायण मंडल, रोशन कुमार गुप्ता, राम विलास राय, सूर्य नारायण राम, अर्जुन कुमार मंडल, पांडव कुमार, गिरधारी प्रसाद साहू, गुलाब चंद्र यादव, वीरेंद्र कुमार विमल, भोला प्रसाद यादव, विजय कुमार साह, अरविंद कुमार, विकास कुमार, शैलेंद्र कुमार, रामावतार प्रसाद साह, जय प्रकाश मंडल उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन