बैठक में डीलरों ने उठाया कम वजन का मुद्दा
फोटो-7केप्सन- डीलरों की समस्या सुनते एमओ प्रतिनिधि, छातापुरप्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आपूर्ति कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड डीलर संघ की मासिक बैठक हुई. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नरेश जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रखंड के अधिकतर डीलर व पैक्स अध्यक्ष शामिल हुए. बैठक में कुल सात प्रस्ताव लिए गये तथा उठाव व वितरण से […]
फोटो-7केप्सन- डीलरों की समस्या सुनते एमओ प्रतिनिधि, छातापुरप्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आपूर्ति कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड डीलर संघ की मासिक बैठक हुई. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नरेश जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रखंड के अधिकतर डीलर व पैक्स अध्यक्ष शामिल हुए. बैठक में कुल सात प्रस्ताव लिए गये तथा उठाव व वितरण से संबंधित छह बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में जविप्र विक्रेताओं ने खाद्यान्न के घटतौल पर नाराजगी जाहिर की. कहा कि बार-बार शिकायत किये जाने के बावजूद भी समाधान को लेकर विभाग द्वारा कोई पहल नहीं की गयी. खाद्यान्न के वजन में कमी के कारण डीलरों को आर्थिक व मानसिक परेशानियों से जूझना पड़ता है. डीलरों ने प्रखंड मुख्यालय में धर्मकांटा लगाने की मांग की. डीलरों ने अनुमंडल अनुश्रवण की बैठक में जविप्र संघ के अध्यक्ष व सचिव को भी शामिल किये जाने की मांग की, ताकि डीलरों की परेशानियों से सदन को अवगत कराया जा सके. मौके पर संघ के अध्यक्ष गणेश झा, सचिव ललितेश्वर पांडेय, मो कलाम, मो अजीज, शिव शंकर पांडेय, रघुनंदन मेहता, मुरली प्रसाद भगत, किशोरी मोहन मिश्र, दयानंद चौपाल, अशोक सरदार, पन्ना लाल यादव, धनपत साह, रणजीत कुमार रमण उर्फ बबलू कुसियैत, सुनील सरदार, उपेंद्र सरदार, गुलाबचंद साह, योगेंद्र यादव मुख्य रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










