एनएसएस शिविर का समापन, अंतिम दिन महादलित टोले की हुई सफाई

Updated:
विज्ञापन

फोटो-12कैप्सन- टोले की सफाई करती एनएसएस की छात्राएं.प्रतिनिधि,सुपौलएसएनएस महिला महाविद्यालय की एनएसएस द्वितीय इकाई की ओर से पथरा गांव में सात दिवसीय शिविर का समापन प्राचार्य अवनिंद्र कुमार सिंह एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रागिनी सिंह ने किया. समापन के मौके पर शिविर में सात दिनों तक चलाये गये कार्यक्रम की समीक्षा की गयी. साथ ही […]

विज्ञापन

फोटो-12कैप्सन- टोले की सफाई करती एनएसएस की छात्राएं.प्रतिनिधि,सुपौलएसएनएस महिला महाविद्यालय की एनएसएस द्वितीय इकाई की ओर से पथरा गांव में सात दिवसीय शिविर का समापन प्राचार्य अवनिंद्र कुमार सिंह एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रागिनी सिंह ने किया. समापन के मौके पर शिविर में सात दिनों तक चलाये गये कार्यक्रम की समीक्षा की गयी. साथ ही लाभकारी योजनाओं का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया. शिविर के अंतिम महादलित टोला में एनएसएस के स्वयंसेवक रीना, पूजा, आराधना, कंचन, मीनू, सुप्रिया, सोनी आदि ने कुदाल व झाड़ू आदि से टोला की साफ-सफाई की. मौके पर नालों की सफाई व उनमें केरोसिन का छिड़काव भी किया गया. कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. साथ ही छात्राओं का उत्साह वर्धन किया. इस अवसर पर प्रो अरुण कुमार सिंह, विश्वमोहन हरेंद्र, निशांत अंजुम, मो इदउज्जमा, विनोद शंकर कर्ण, रंजना सिंह, मो मसिउज्जमा, देवेंद्र आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन