फसल क्षति मुआवजा देने की मांग
सुपौल : सदर प्रखंड के करिहो पंचायत के पूर्व मुखिया जयप्रकाश मंडल ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर आंधी-तूफान व बारिश से नुकसान गेहूं की फसल का मुआवजा देने का अनुरोध किया है. आवेदन में श्री मंडल ने कहा है कि 30 मार्च को आये भीषण आंधी-बारिश के कारण खेतों में लगी गेहूं की फसल […]
सुपौल : सदर प्रखंड के करिहो पंचायत के पूर्व मुखिया जयप्रकाश मंडल ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर आंधी-तूफान व बारिश से नुकसान गेहूं की फसल का मुआवजा देने का अनुरोध किया है. आवेदन में श्री मंडल ने कहा है कि 30 मार्च को आये भीषण आंधी-बारिश के कारण खेतों में लगी गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है.
कर्ज लेकर खेती करने वाले किसानों की हालत पहले से ही खराब थी. अब उनके समक्ष कर्ज चुकाने की समस्या उत्पन्न हो गयी है. उन्होंने पंचायत क्षेत्र में करीब 1600 एकड़ में लगी गेहूं की फसल के नुकसान होने की जानकारी देते हुए किसानों को मुआवजा दिलवाने का अनुरोध किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










