ब्रिगेड के कार्यकर्ता करेंगे मांझी व अन्य नेताओं का स्वागत
सुपौल. सहरसा के जिला परिषद मैदान में पांच अप्रैल को होने वाले प्रमंडल स्तरीय गरीब स्वाभिमान सम्मेलन में भाग लेने आ रहे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एवं अन्य नेताओं का लोहिया नगर चौक पर स्वागत किया जायेगा. लोहिया यूथ ब्रिगेड के प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री मांझी, पूर्व […]
सुपौल. सहरसा के जिला परिषद मैदान में पांच अप्रैल को होने वाले प्रमंडल स्तरीय गरीब स्वाभिमान सम्मेलन में भाग लेने आ रहे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एवं अन्य नेताओं का लोहिया नगर चौक पर स्वागत किया जायेगा. लोहिया यूथ ब्रिगेड के प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री मांझी, पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह, वृषिण पटेल, शकुनी चौधरी, शाहिद अली खां, महाचंद्र प्रसाद सिंह एवं नीतीश मिश्रा का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जायेगा. पूर्व मुख्यमंत्री समेत अन्य नेता लोहिया नगर चौक स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. उन्होंने किसान, मजदूर, छात्र व नौजवान से हजारों की संख्या में सहरसा पहुंच कर स्वाभिमान सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की. कहा कि अपमान का बदला लेने का समय आ गया है. इसलिए चुप बैठने से अब काम नहीं चलेगा. जिस तरह 1974 के छात्र आंदोलन के बाद कांग्रेस की करारी हार हुई थी, वही हाल अब जदयू का होने वाला है. जिस तरह आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में जीत का परचम लहराया, उससे भी बेहतर परिणाम हम का आयेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










