हर गांव तक पहुंचेगी बिजली: विजेंद्र
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
निर्मली : क्षेत्र के रुके हुए विकासात्मक योजनाओं का कार्य शुरू किया जा रहा है. प्रत्येक पंचायत को पीसीसी सड़क के माध्यम से मुख्य सड़क से जोड़ा जायेगा. अनुमंडल के प्रत्येक गांव में बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में मरौना प्रखंड के हड़री पंचायत स्थित चंद्रगढ़ खुसियाली गांव में पावर ग्रिड का शिलान्यास पांच अप्रैल […]
विज्ञापन
निर्मली : क्षेत्र के रुके हुए विकासात्मक योजनाओं का कार्य शुरू किया जा रहा है. प्रत्येक पंचायत को पीसीसी सड़क के माध्यम से मुख्य सड़क से जोड़ा जायेगा. अनुमंडल के प्रत्येक गांव में बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में मरौना प्रखंड के हड़री पंचायत स्थित चंद्रगढ़ खुसियाली गांव में पावर ग्रिड का शिलान्यास पांच अप्रैल को किया जायेगा.
उक्त बातें वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने पश्चिमी कोसी तटबंध निरीक्षण भवन निर्मली में गुरुवार को जदयू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधायक व प्रशासनिक अधिकारी से सहयोग प्राप्त कर जनसमस्याओं का निदान करने को कहा. कहा कि मरौना के मुंगराहा से कदमाहा, सिसौनी, गजहारा होते हुए मोहनपुर को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जायेगा.
इसकी प्राक्कलित राशि 23.17 करोड़ है. तिलयुगा नदी पर विभिन्न गांवों के निकट छह आरसीसी पुल का निर्माण कार्य कराने की दिशा में कार्य जारी है. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह, एसडीपीओ नेशार अहमद शाह, बीडीओ सुशील कुमार, जिला पार्षद जीवनेश्वर साह, रामचंद्र यादव, बिरेंद्र साह, आमोद कुमार सिंह, महावीर यादव, किशोरी साह, गोपाल साह, लोकेश नाथ मंडल आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










