महावीर जयंती पर हुई खुलेआम मांस की बिक्री
फोटो-16कैप्सन- गुरुवार को गोल चौक पर बेचा जा रहा मांस प्रतिनिधि, वीरपुरमहावीर जयंती निरामिष दिवस के रूप मनाया जाता है. इस मौके पर मांस -मछली की बिक्री पर प्रतिबंध रहता है. लेकिन महावीर जयंती के दिन गुरुवार को खुलेआम मांस -मछली की बिक्री होती रही. हैरानी की बात यह है कि गोल चौक जो थाना […]
फोटो-16कैप्सन- गुरुवार को गोल चौक पर बेचा जा रहा मांस प्रतिनिधि, वीरपुरमहावीर जयंती निरामिष दिवस के रूप मनाया जाता है. इस मौके पर मांस -मछली की बिक्री पर प्रतिबंध रहता है. लेकिन महावीर जयंती के दिन गुरुवार को खुलेआम मांस -मछली की बिक्री होती रही. हैरानी की बात यह है कि गोल चौक जो थाना से महज 50 कदम की दूरी पर है, मांस की बिक्री की जा रही थी. इस बाबत जब थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘ जिला का मालिक डीएम होता है, अनुमंडल का मालिक सिविल एसडीओ. जब उन्हें आदेश हीं नहीं है तो खस्सी कटे या गाय, क्या लेना- देना है’. महावीर जयंती के दिन खुलेआम मांस बिक्री पर सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र जैन ने जिला पदाधिकारी से जांच करा कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ रंजीत कुमार मिश्र ने कहा कि थाना के सामने महावीर जयंती पर मांस की बिक्री प्रशासनिक उदासीनता का उदाहरण है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










