कांग्रेस जनों ने फूंका मंत्री गिरिराज का पुतला

Updated:
विज्ञापन

फोटो-09कैप्सन- पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिनिधि,सुपौल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विरुद्ध केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा की गयी अमर्यादित व नस्लभेदी टिप्पणी के विरोध में कांग्र्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को स्थानीय महावीर चौक पर मंत्री श्री सिंह का पुतला फूंका. इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से रैली निकाल कर नगर भ्रमण […]

विज्ञापन

फोटो-09कैप्सन- पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिनिधि,सुपौल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विरुद्ध केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा की गयी अमर्यादित व नस्लभेदी टिप्पणी के विरोध में कांग्र्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को स्थानीय महावीर चौक पर मंत्री श्री सिंह का पुतला फूंका. इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से रैली निकाल कर नगर भ्रमण किया. इस दौरान गिरिराज सिंह के विरुद्ध नारे लगाते हुए उनके बरखास्तगी की मांग की गयी. पुतला दहन के पूर्व आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते जिलाध्यक्ष प्रो विमल कुमार यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री का यह बयान भारतीय संस्कृति के अनुकूल नहीं है. ऐसे बयान से नस्लवाद को बढ़ावा मिलता है, जिसके खिलाफ महात्मा गांधी ने सबसे बड़ी लड़ाई लड़ी थी. कहा कि गिरिराज के बरखास्तगी तक कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा. मौके पर विजय प्रकाश चौधरी, जितेंद्र झा, नरेश कुमार मिश्र, संजीव यादव, गुंजन देवी, लक्ष्मण झा, विद्यानंद चौधरी, भगवान दत्त चौधरी, मंजू रानी, पितांबर पाठक, कृष्ण मोहन झा, उपेंद्र राम, अजीत पाठक, मो सगीर आलम, बैद्यनाथ कुमार बैजू, प्रतिमा देवी, ब्रजभूषण गुप्ता, नौशाद रहमानी, सरिता देवी, मो बदरउद्दीन , मो मुस्तफा, मो मंजूर, राजेश सिंह, लाल मोहम्मद, गोलू सिंह, रियाजउद्दीन, सत्य नारायण प्रभात, शंभु नाथ झा, मो आजाद खां आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन