डीएम से कार्रवाई का अनुरोध

Updated:
विज्ञापन

सुपौल. सदर प्रखंड के मुंगरार गांव निवासी रणधीर कुमार ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर अल्पावास गृह के संचालक देव नारायण यादव द्वारा चतुर्थवर्गीय पद पर बहाली हेतु मानव दिवस संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराये जाने की शिकायत की है. आवेदन में कहा है कि समाहरणालय में चतुर्थवर्गीय कर्मी के पद पर बहाली हेतु आवेदन […]

विज्ञापन

सुपौल. सदर प्रखंड के मुंगरार गांव निवासी रणधीर कुमार ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर अल्पावास गृह के संचालक देव नारायण यादव द्वारा चतुर्थवर्गीय पद पर बहाली हेतु मानव दिवस संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराये जाने की शिकायत की है. आवेदन में कहा है कि समाहरणालय में चतुर्थवर्गीय कर्मी के पद पर बहाली हेतु आवेदन जमा किया था. इससे पूर्व श्री कुमार विगत चार वर्षों से मुख्यालय स्थित अल्पावास गृह में आदेशपाल के पद पर कार्य कर चुके हैं. सत्यापन हेतु अल्पावास गृह के संचालक कोसी पीडि़त महिला विकास मंडल झिंगवा मरौना को भेजा गया. लेकिन संस्था के सचिव श्री यादव द्वारा व्यक्तिगत रंजिश के कारण जान बूझ कर सत्यापन नहीं किया जा रहा है. उन्होंने जिला पदाधिकारी से मामले की जांच करवा कर प्रतिवेदन उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया है, ताकि चतुर्थवर्गीय कर्मी के पद पर उनकी बहाली हो सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन