पूर्व विधायक विश्वमोहन भारती का निधन
त्रिवेणीगंज (सुपौल) : जदयू नेता पूर्व विधायक विश्वमोहन भारती का दिल का दौरा पड़ने से सोमवार शाम निधन हो गया. वे 52 वर्ष के थे. उन्होंने दो बार छातापुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था. वे मूल रूप से छातापुर प्रखंड के ग्वालपाड़ा गांव के रहनेवाले थे. पहली बार वे वर्ष 1995 में जनता दल […]
त्रिवेणीगंज (सुपौल) : जदयू नेता पूर्व विधायक विश्वमोहन भारती का दिल का दौरा पड़ने से सोमवार शाम निधन हो गया. वे 52 वर्ष के थे. उन्होंने दो बार छातापुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था. वे मूल रूप से छातापुर प्रखंड के ग्वालपाड़ा गांव के रहनेवाले थे.
पहली बार वे वर्ष 1995 में जनता दल से छातापुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते थे. जबकि वर्ष 2005 से 2010 तक छातापुर के जदयू विधायक रहे. जानकारी के अनुसार रविवार को त्रिवेणीगंज स्थित आवास पर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी. तत्काल उन्हें रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया. जहां से डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया. पटना जाने के क्रम में शाम में मुजफ्फरपुर के पास उनकी मौत हो गयी. वे अपने पीछे पत्नी, दो बेटा और एक बेटी छोड़ गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










